featured यूपी

UP: जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया हवाई दौरा, दिए अहम निर्देश 

UP: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया हवाई दौरा, दिए अहम निर्देश 

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश के बाद जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इटावा और औरैया में राजस्थान और मध्यप्रदेश से छोड़े गए पानी के कारण से चंबल और यमुना नदी के किनारे के प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

जलशक्ति मंत्री ने आज ट्वीट किया, इटावा में राजस्थान और मध्यप्रदेश से छोड़े गए पानी के कारण से चंबल और यमुना नदी के किनारे के प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इसके बाद उन्‍होंने प्रभावित क्षेत्रों के बचाव कार्यों की अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और पूर्ण तत्परता के साथ राहत कार्यों को करने के निर्देश दिए।

औरैया जिले में भी किया हवाई सर्वेक्षण

इसके अलावा मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने औरैया जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। फिर अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण तत्परता के साथ राहत कार्यों को करने के निर्देश दिए।

 

सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि शुक्रवार को लोक भवन में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ मुख्‍यमंत्री ने बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को प्रदेश में बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, प्रदेश में  बाढ़ व अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही उन्‍होंने बैठक में यह भी कहा कि बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति के आकलन के लिए जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज ही सर्वेक्षण करें।

Related posts

कांग्रेस -सपा सीटों के मतभेद के बीच प्रियंका ने अखिलेश के पास भेजा दूत

shipra saxena

पीएम मोदी ने कहा: 80% गौरक्षक असामाजिक तत्व (वीडियो)

bharatkhabar

रेखा यादव को सपा ने काकोरी से घोषित किया ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी

sushil kumar