featured यूपी

सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2022 01 03 at 3.50.10 PM सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

shivnandan 1 सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं  शिवनंदन सिंह, संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होनें कोराना से सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े

UP Election: सपा में शामिल हुईं BJP विधायक, पूर्व बसपा सांसद सहित कई और नेता भी हुए शामिल

मौका था लखनऊ के सिविल हास्पिटल में 15 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों के कोविड टीकाकरण के शुभारम्भ का। जहां आज पहले दिन सी.एम.एस. के 50 छात्रों ने कोविड टीका लगवाया।

WhatsApp Image 2022 01 03 at 3.50.10 PM सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर छात्रों की खुशी की देखते ही बनती थी। छात्रों ने बड़े ही उत्साह से कोविड टीका लगवाया और कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने का संकल्प व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2022 01 03 at 3.50.08 PM 1 सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
सी.एम.एस. छात्रों का कहना था वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व सावधानियों का पूरी तहर से पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की घोषणा की थी, जिसका आज से शुभारम्भ हुआ।

WhatsApp Image 2022 01 03 at 3.50.09 PM सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं । जिन्होंने सी.एम.एस. छात्रों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों के टीकाकरण होने से अभिभावकों में भी नया उत्साह जागृत होगा और सभी को सामूहिक प्रयास से कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।

WhatsApp Image 2022 01 03 at 3.50.08 PM सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के सभी 15 से 18 वर्ष के छात्रों को प्रशासन की मदद से कोविड टीका लगवाया जायेगा। इसके लिए सी.एम.एस. के पांच कैम्पसों सी.एम.एस. गोमती नगर, गोमती नगर, महानगर कैम्पस, अलीगंज एवं कानपुर रोड कैम्पस में कल यानि 4 जनवरी से कैम्प लगाए जाएंगे।

Related posts

आयकर विभाग के छापेमारी में 30 करोड़ रुपये, 32 किलो सोना बरामद

Rahul srivastava

टीवी पर आ रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा, अब उड़ेगी रातों की नींद

mohini kushwaha

आरएसएस की बैठक में नहीं जाएंगे एसपी प्रमुख अखिलेश यादव

mahesh yadav