यूपी

लखनऊ: राज्‍यपाल ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, कही बड़ी बात

लखनऊ: राज्‍यपाल ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, कही बड़ी बात

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को सरोजिनी नगर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वसुदेव कुटुंबकम की भावना से हम सब कार्य कर रहे हैं।

अनाथ बच्‍चों को भी रखने की हो व्‍यवस्‍था

राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि, मथुरा में स्थापित वात्सल्य धाम की त्रिस्तरीय व्यवस्था को लागू कर इस आश्रम के उपक्रम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा कि, वृद्धाश्रम में अगर अनाथ बच्चों को भी रखने की व्यवस्था हो तो परिवार की पूर्ति स्वत: हो जाएगी।

वृद्धाश्रम को भेंट की ये चीजें

राज्‍यपाल ने इस आश्रम में वृद्ध जनों से मुलाकात की और वृद्धों से उनके बारे में जानकारी भी ली। साथ ही साथ उन्‍होंने वृद्धाश्रम को वॉशिंग मशीन, गद्दा, बेडशीट, पिलो, गैस चूल्हा, साड़ी, कुर्ता-पजामा, मच्छरदानी आदि सामग्री उपलब्ध कराईं।

इस कार्यक्रम का संचालन निदेशक डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया। हॉटस्टार स्थापक ने कहा कि, वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों के लिए पारिवारिक वातावरण में नि:शुल्क आवास, भोजन, वस्त्र और चिकित्सीय सुविधाएं आदि उपलब्ध कराई जाती हैं।

Related posts

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान करने का लक्ष्य-मण्डलायुक्त

Rahul

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का फैसला, अब यूपी में दो दिन लगेगा लॉकडाउन  

Shailendra Singh

चुनाव के लिए बसपा ने कसी कमर, 100 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

kumari ashu