featured यूपी

मछली पालन करने वाले लोगों 3000 सालाना देगी यूपी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

मछली पालन करने वाले लोगों 3000 सालाना देगी यूपी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार सभी मछली पालन करने वाले लोगों को बड़ी राहत देने वाली है। प्रधानमंत्री किसान योजना की तरह अब मछली पालकों के लिए भी सालाना धन राशि तय कर दी गई है। मछली पालक और बिक्री करने वाले लोगों को ₹3000 देने की योजना है।

दो किस्तों में मिलेगी धनराशि

इस योजना का लाभ लेने के लिए निश्चित मानक तय किया गया है। इसके साथ ही यह ₹3000 की राशि दो किस्तों में दी जाएगी। मोदी सरकार पहले ही किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनकी आर्थिक मदद कर रही है। अब मछली पालन में लगे लोगों के लिए भी राहत वाली खबर सामने आई। ₹3000 की धनराशि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दी जाएगी।

पंजीकरण के बाद मिलेगा फायदा

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी इच्छुक लोगों को पंजीकरण करवाना होगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना की मार मछली पालन कर रहे किसानों पर भी पड़ी है। ऐसे में उनकी आर्थिक मदद करके सरकार एक अच्छी पहल कर रही है। इस योजना में कुल ₹3000 देने की तैयारी है। जिसमें से 1500 रुपए केंद्र सरकार और ₹1500 राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

खाते में रखना होगा न्यूनतम 1500 रुपए

इस योजना का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके खाते में न्यूनतम 1500 रुपए रहेंगे। ऐसा करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि लाभार्थी खुद भी पैसा बचाने की और आगे बढ़ें। पंजीकरण करने के लिए प्ले स्टोर से UPfish farmer App डाउनलोड करना होगा। जहां पर जरूरी जानकारी भरने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद बैंक से रिलेटेड जानकारी भी साझा करनी होगी। इस मामले में अधिक जानकारी मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय या अन्य कार्यालय में पर उपलब्ध रहेगी।

Related posts

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23.95 करोड़

Neetu Rajbhar

निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओें के कार्यों में तेजी लाई जाए: मुख्यमंत्री

Saurabh

घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव, सिसोदिया ने की सख्त कार्रवाई करने की मांग

Rani Naqvi