वायरल

12 साल की लड़की को बाप ने बनाया अपनी हवस का शिकार

rape 12 साल की लड़की को बाप ने बनाया अपनी हवस का शिकार

आजमगढ़। एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी 12 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पिता की हैवानियत से मासूम बच्ची की अस्पताल में सांसें थम गईं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आजमगढ़ जिले का है।

rape
एसपी अजय कुमार साहनी मुताबिक, आरोपी पिता अपने परिवार के साथ देवगांव में सेराजूद्धीन के यहां किराये पर रहता है। गुरुवार देर रात वह अपनी 12 साल की बेटी सोनू (काल्पनिक नाम) को अचानक पीटने लगा और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

नाबालिग की चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए आई, लेकिन आरोपी पिता ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। वहशी पिता की हैवानियत से बेटी की हालत बिगड़ गई।

मां ने आनन-फानन बेसुध हालत में अपनी बेटी को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कलयुगी पिता पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे बहादुरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में देखिए प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन लुक

shipra saxena

बेटी की शादी थी…लेकिन नए नोटों की किल्लत बना देशराज का काल !

bharatkhabar

पाकिस्तानी जेल से मुंबई के हामिद की रिहाई के लिए ऑनलाइन अभियान

bharatkhabar