Breaking News यूपी

यूपी चुनाव: बसपा ने दिया 2022 के लिए ये नारा

old feeds8hcuc2a3ldnhn1vtjasyf2g0ccykk88f यूपी चुनाव: बसपा ने दिया 2022 के लिए ये नारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने अपना नारा घोषित कर दिया है। बसपा (BSP) इसी नारे के साथ चुनाव में उतरेगी। इसका ऐलान करते हुए बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कार्यकर्ताओं को कई सुझाव भी दिए हैं। साथ ही कई मुद्दों पर हो रही पार्टी की किरकिरी को लेकर अपना पक्ष भी साफ किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा ने 2022 के चुनाव के लिए  ‘यूपी को बचाना है, सर्वजन को बचाना है, BSP को सत्ता में लाना है, लाना है’ का नारा दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि बसपा को कमजोर आंकने की भूल विपक्षी ना करें। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। मायावती ने यह भी कहा कि सपा और भाजपा की शैली एक ही है जनता को इनसे सावधान रहना होगा।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और भाजपा साम, दाम, दंड, भेद की नीति को अपनाएंगी। इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और जो मुद्दे जनता से जुड़े ना हों, उनसे दूरी बना लें।

मायावती ने यह भी कहा कि 2022 के चुनाव को मजबूती से लड़ना है। ऐसे में जनाधार बढ़ाने वाले पहलुओं पर काम करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, सरकार भी बनाएंगे

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि हम अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग बसपा को कमजोर बताने में जुटे हुए हैं, उन्हें गलतफहमी है। गठबंधन की संभावनाओं को मायावती ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से भी गठबंधन नहीं करेंगे।

Related posts

फीका पड़ा शिवराज का जादू, उपचुनाव की दोनों सीटों पर कांग्रेस का लहराया परचम

Vijay Shrer

लखनऊ में डेंगू से हुई चौकी इंचार्ज की मौत, दहशत में पुलिसकर्मी

bharatkhabar

यूपी दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Nitin Gupta