इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर के कई इलाको में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की विवादित होल्डिंग लगाई गई है ।जिसमे साफ तौर पर लिखा गया है की बसपा और सपा आने वाले विधानसभा 2017 में गठबंधन करने जा रहे है।
शहर में लगी इस होर्डिंग के बाद सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने शहर में लगे पोस्टरों को फाड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कोई राजनीतिक पार्टी मुलामय सिंह यादव को बदनाम करने की साजिश है। शहर में पोस्टर लगाकर मुलायम की छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओ ने कहा की पार्टी में कोई गठबंधन नहीं हो रहा है और जो भी राजनीतिक पार्टियां विवादित पोस्टर लगाई है उनके नाम से पार्टी के तरफ से FRI कराया जाएगा।
एल.एन.सिंह, संवाददाता