featured यूपी राज्य

UP Election: केंद्रीय मंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला

Screenshot 2022 02 16 093229 UP Election: केंद्रीय मंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मैनपुरी में मंगलवार रात कथित तौर पर हमला हुआ।

Screenshot 2022 02 16 093412 UP Election: केंद्रीय मंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला

मैनपुरी से करहल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल और उनके काफिले पर उस वक्त हमला हुआ जब वह करहल विधानसभा के बरनाहल से जनसंपर्क कर लौट रहे थे।

Screenshot 2022 02 16 093345 UP Election: केंद्रीय मंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला

आरोप यह है कि खेत में पहले से छिपे बैठे हमलावरों ने फेंक-फेंककर पत्थर और डंडे से हमला किया। जिससे केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल की 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की सिक्योरिटी ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। 

Screenshot 2022 02 16 093326 UP Election: केंद्रीय मंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला

वहीं एसपी बघेल सिंह पर हमले के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि “श्री अखिलेश यादव जी चुनाव में हार के डर से आपने अपने पालतू गुंडों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री प्रोफ़ेसर SP सिंह बघेल और भाजपा नेताओं पर हमला करवाते हो,आपने हमला नहीं अपनी पराजय सुनिश्चित की है,क्या यही नई सपा है जो आपके ख़िलाफ़ चुनाव लड़े उस पर हमला कराओगे!”

आपको बता दें केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल करहल से भाजपा उम्मीदवार है। जो इस सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर सभी की खास निगाहें बनी हुई है। करहल तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को मतदान होंगे। इसी वजह से इस समय इस क्षेत्र में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार चल रहा है. 

 

Related posts

उदित राज का विवादित बयान, बोल्ट ने बीफ खाकर जीतें 9 गोल्ड मेडल

shipra saxena

लखनऊ में जल सेवा की शुरुआत, महंत देव्‍यागिरि ने किया शुभारंभ  

Shailendra Singh

सरकारी योजनाओं का समय पर मिले लाभ, सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Saurabh