featured यूपी राज्य

UP Election 2nd Phase: दूसरे चरण का फाइनल राउंड कल, इन दिग्गजों की अग्नि परीक्षा, जानिए 55 सीटों का अंकगणित

Screenshot 2022 02 03 091203 UP Election 2nd Phase: दूसरे चरण का फाइनल राउंड कल, इन दिग्गजों की अग्नि परीक्षा, जानिए 55 सीटों का अंकगणित

UP Election 2nd Phase || उत्तर प्रदेश में 18 विधानसभा के गठन के लिए कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान होने है। इससे पहले 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान कराए गए थे। वही दूसरे चरण के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों में मतदान आयोजित किए गए हैं।

इस चरण में भाजपा और सपा की करारी टक्कर के आसार हैं। वहीं बसपा और कांग्रेसी इस मुकाबले में त्रिकोणीय क्षमता रखती है। तो आइए जानते हैं इन 55 विधानसभा सीटों का अंकगणित

दूसरे चरण में इन सीटों पर होंगे मतदान

दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान। जिसमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारान(अ.जा), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना(अ.जा), बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर (अ.जा), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी(अ.जा), असमोली, संभल, स्वार, चमरव्वा, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (अ.जा), धनौरा(अ.जा), नौगावां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (अ.जा), सहसवान, बिल्सी, बंदायू, शेखूपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा नवाबगंज, फरीदपुर (अ.जा), बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंटोनमेंट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां (अ.जा), शाहजहांपुर, ददरौल सीटों पर होंगे मतदान।

2017 में भाजपा को इन सीटों को मिला था प्रचंड बहुमत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में जिन 55 सीटों पर मतदान होने हैं। उन पर 2017 में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई थी। यह पूरा क्षेत्र मुस्लिम एवं दलित आबादी से भरा हुआ है। जहां 55 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 2017 में 38 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि 15 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की विजय हुई थी। आपको बता दें समाजवादी पार्टी को जिन 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उनमें से 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़े थे।

दूसरे चरण में कितने मतदाता

दूसरे चरण के तहत कुल मतदाताओं की संख्या 2014 2441 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 10761476 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9379704 है। वहीं क्षेत्र में थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाओं की संख्या 1261 है।

क्या दूसरे चरण में भाजपा को होगा फायदा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया था। हालांकि इन दोनों चुनाव के दौरान इन 55 सीटों पर भाजपा के मुकाबले गठबंधन की सियासत फीकी पड़ी। और भाजपा को इसका काफी फायदा मिला। वहीं इस बार चुनावी मैदान में सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों अलग-अलग मैदान में उतरे है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मतों के बिखराव होगा। जिससे भाजपा को भारी फायदा होने की संभावना है।

आरएलडी के साथ सपा गठबंधन का क्या होगा फायदा?

इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीतिक दल पार्टी के साथ गठबंधन समाजवादी पार्टी के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। जिसका जाट, शाक्य, सैनी, कुशवाहा, मौर्य, कोइरी बिरादरी के लोगों पर काफी अच्छा प्रभाव है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मुख्य परिवर्तन राजेंद्र चौधरी ने दावा किया है कि “भाजपा के झूठ और फर्जीवाड़े की पोल खुल चुकी है और इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को वनवास पर भेज देगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में समाजवादी- आरएलडी गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है।

दूसरे चरण में दिग्गज नेताओं की अग्नि परीक्षा 

वही दूसरे चरण में भाजपा की ओर से सुरेश खन्ना, गुलाबो देवी, बलदेव सिंह औलख कुछ चुनावी मैदान में उतारा गया है वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की ओर से कद्दावर नेता आजम खान, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी, कमाल अख्तार, महबूब अली जैसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया है। 

 

Related posts

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा की लोकतंत्र में आस्‍था नहीं, उसकी चाल…

Shailendra Singh

29 साल बाद तमिलनाडु में बहुमत की जंग,पलानीस्वामी देंगे अग्निपरीक्षा

shipra saxena

सफाईकर्मी बनने के लिए बीटेक और एमबीए डिग्री वालों ने किया आवेदन

Rani Naqvi