featured यूपी

UP Election 2022: फिरोजाबाद में शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने किया मतदान

WhatsApp Image 2022 02 20 at 10.26.05 AM UP Election 2022: फिरोजाबाद में शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने किया मतदान

shivnandan UP Election 2022: फिरोजाबाद में शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने किया मतदानशिवनंदन सिंह , संवाददाता

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। इसी बीच फिरोजाबाद में दुल्हन द्वारा मतदान करना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने मतदान किया है।

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद विधानसभा के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र में ऐसा देखने का मिला। दरअसल, नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान किया।

फिरोजाबाद के हनुमानगढ़ की रहने वाली जूली की शादी जिले के ही एक गांव गौंछ के रहने वाले कपिल के साथ 19 फरवरी को शादी हुई। सुबह फेरे हुए लेकिन विदाई से पहले ही जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया फिर अपने ससुराल के लिए गई।

बता दें कि बीते 14 फरवरी को इसी तरह की खबर उत्तराखंड में सामने आई थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले नवजोड़ों न लोकतंत्र को मजबूत करने की कस्म खाईं और मतदान किया था।

ये भी पढ़ें :-

राजस्थान: कोटा जिले में बारात ले जा रही कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत

Related posts

उत्तर प्रदेश में जंगलराज, महिलाएं बच्चियां नहीं सुरक्षित सरकार केवल विज्ञापन द्वारा वाहवाही लूटने की कर रही कोशिश – संजय सिंह

Rahul

Modi Government 9 Years: पीएम मोदी के कार्यकाल को हुए 9 साल, 13 देशों ने किया सम्मानित

Rahul

नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे से राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावित

Rahul srivastava