September 27, 2023 3:34 am
featured यूपी

अतीक के दफ्तर में मिले चाकू-खून के धब्बे, जांच में जुटी पुलिस

FsJzor1XwAEQpP4 अतीक के दफ्तर में मिले चाकू-खून के धब्बे, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार को जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों, कमरे और किचन में खून के ताजे धब्बे मिले हैं।

यह भी पढ़े

कोच्चि में शुरू होने जा रही देश को पहली वाटर मेट्रो, PM MODI करेंगे शुभारंभ

 

फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। एक चाकू भी मिला है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) को जांच के लिए मौके पर बुलाया। मीडियाकर्मियों से ऑफिस खाली करा लिया गया है। टीम जांच कर रही है कि ब्लड कितने दिन पुराना है, किसका है?

यह दफ्तर अतीक के गढ़ चकिया इलाके में है। फोरेंसिक टीम ने खून का सैंपल लिया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 2020 में इस पर प्रयागराज प्राधिकरण अथॉरिटी (PDA) ने बुलडोजर चलाया था। तब से ये खाली पड़ा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद 21 मार्च यानी 34 दिन पहले इसी दफ्तर में पुलिस को 74 लाख रुपए कैश और 10 पिस्टल मिली थी।

ACP कोतवाली सतेंद्र पी. तिवारी ने कहा, “फोरेंसिक टीम यह जांच करेंगी कि ये धब्बे खून के हैं या कुछ और। खून के धब्बे हैं तो किसका खून है, यह भी जांच का विषय है। आसपास लगे CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है। देखा जाएगा कि हाल ही में क्या कोई शख्स अंदर गया है? आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।”

Related posts

 cannes film festival 2018 – ट्रांसपेरेंट गाउन में कंगना का स्टनिंग लुक

mohini kushwaha

सहवाग के बारे में कुछ ऐसा बोल उमर खालिद ने खड़ा किया नया विवाद!

Rahul srivastava

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर बने पुल को किया देश को समर्पित

Srishti vishwakarma