Breaking News featured यूपी

UP Elections: चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिए तीन संकल्प, परिवर्तन के लिए मांगा सहयोग  

priyanka gandhi 3 UP Elections: चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिए तीन संकल्प, परिवर्तन के लिए मांगा सहयोग  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों कांग्रेस पार्टी जुट चुकी है। गुरुवार से पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि इस अभियान के तहत जनता को भाजपा की दमनकारी नीतियों से भी रूबरू करायेंगे। साथ ही जनता को यकीन दिलाएंगे कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उनके वर्तमान के साथ साथ उनका भविष्य भी सुधारने का काम करेगी।

वहीं इस अभियान से पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा ऐलान भी किया है। दरअसल, यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें तीन बड़े ऐलान किए गए हैं। साथ ही एक नंबर भी जारी किया गया है जिसपर मिस्ड कॉल देकर कांग्रेस से जुड़ने की अपील की गई है।

कांग्रेस ने लिए तीन संकल्प

इस पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ और छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने का संकल्प लिया है। साथ ही पोस्ट में लिखा है, ‘आइये हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प लें।’ इसके साथ ही पोस्ट में एक नंबर जारी किया गया है। 6262624812 नंबर पर मिस्ड कॉल करके कांग्रेस से जुड़ने की अपील की गई है।

Related posts

कश्मीर घाटी में संयम बरतें सुरक्षाबल : महबूबा सरकार

shipra saxena

कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, अहमद पटेल बने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष

mahesh yadav

LIVE: अशोक गहलोत के साथ पर्यवेक्षक भी जाएंगे जयपुर

Rani Naqvi