Breaking News featured यूपी

UP Elections: कार्यकर्ताओं तक चुनावी सामग्री पहुंचाने में लगी कांग्रेस, बैग हो रहे तैयार

UP Elections: कार्यकर्ताओं तक चुनावी सामग्री पहुंचाने में लगी कांग्रेस, बैग हो रहे तैयार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी कांग्रेस लगातार तैयारियां में जुटी हुई है। जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियों ने गांव गांव जाकर संवाद किया और पार्टी की नीति और रीति से जनता को अवगत कराया। वहीं अब कांग्रेस प्रचार-प्रसार में तेज़ी से जुट गई है। कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव सामग्री पर तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश के 75 जिलों में चुनाव सम्बंधित सामग्री भेजने की कवायद जारी है।

75 जिलों में जाएगी चुनावी सामग्री

कांग्रेस प्रवक्ता ओमकार नाथ सिंह का कहना है कि चुनाव सामग्री स जुड़े पैकेट्स 75 जिलों में जिला अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे और जिलाध्यक्षों के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा है कि जब इससे कार्यक्रता जानकारियों से लैस होंगे चुनावी प्रचार में उन्हें जानकारियों का अभाव न रहे। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने जय भारत महासंपर्क अभियान पर भी पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 75 घंटों के प्रवास के दौरान जनता ने कई कुछ समस्याएं बताईं जिसपर कांग्रेस काम करेगी। सरकार आने के बाद जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाने पर काम किया जाएगा।

जय भारत महासंपर्क अभियान में मिला जनता का समर्थन  

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि आज किसान छुट्टा जानवरों की एक बड़ी समस्या से झूझ रहा है। कांग्रेस के महासंपर्क अभियान के तहत किसानों की समस्या पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जनता का समर्थन मिला है और जनता इस सरकार से दुखी है। छुट्टा जानवर किसानों के लिए एक ज्वलंत समस्या है। बाजरे, दल, चने की खेती छुट्टा जानवरों की वजह से नष्ट हो रही है। गेहूं और धान की ही फसल बच रही है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस काम करेगी और किसानों को यह बताया जाएगा की सरकार आने पर कांग्रेस किस तरह से इन समस्याओं से निजात दिलाएगी।

Related posts

मेट्रो में महिलाएं मुफ्त करेंगी सफर, केजरीवाल के इस निर्णय को भाजपा ने बताया ‘नया वादा’

bharatkhabar

‘ऑपरेशन विजय’ के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया जवानों का हौसला

bharatkhabar

भारतीय सेना ने किया दावा, जवान के साथ बर्बरता करने में पाक का हाथ

shipra saxena