Breaking News featured यूपी

बाबासाहेब के लिए स्वाभिमान यात्रा निकालेगी कांग्रेस, पढ़िए पूरी खबर

बाबासाहेब के लिए स्वाभिमान यात्रा निकालेगी कांग्रेस, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रविवार यानी 29 अगस्त को प्रदेश भर में स्वाभिमान यात्रा निकालेगी। राजधानी में भी स्वाभिमान यात्रा पार्टी मुख्यालय से शुरू होकर जीपीओ स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगी और बाबासाहब की प्रतिमा पर कांग्रेसी माल्यार्पण करेंगे।

दरअसल,देश की आज़ादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारत का संविधान बनाने की जिम्मेदारी भारत रत्न डा। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाकर दी थी। इसी को कांग्रेस हर साल मनाती आई है। अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग (दलित कांग्रेस) द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दलित स्वाभिमान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बाबा साहब को संविधान निर्माता बनाने में तत्तकालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान तथा बाबा साहब द्वारा संविधान के माध्यम से दिये गये अधिकारों के बारे में जनता को जागरूक किया जायेगा। स्वाभिमान यात्रा के तहत लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय से बाबा साहब की प्रतिमा स्थल (जीपीओ) पर पहुंच कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।

Related posts

अलर्ट: तेजी से बढ़ रहा शक्तिशाली सौर तूफान, पृथ्वी पर विनाशकारी खतरा, महाविनाशक तूफान मचा सकता है तबाही

Rahul

सदन में पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का पीएम मोदी ने किया स्वागत

piyush shukla

पंजाब पुलिस : शराब पीकर गाड़ी चलाई तो अस्पताल में करनी होगी सेवा,  डोनेट करना होगा ब्लड

Rahul