featured यूपी

‘यूपी में सब ठीक है’ बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष का सवालिया निशान

Ajay Kumar Lallu said that the participation of all sections will be ensured in the Congress party

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। लाखों लोग इस माहमारी के शिकार हुए। बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाईयों के अभाव में हजारों ने दम तोड़ दिया, उस प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना कि सब ठीक है, ये उनकी दूरदर्शिता पर सवालिया निशान खड़ा करता है। ये कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें सीएम ने कहा था कि यूपी में सब ठीक है।

काला चश्मा पहन समीक्षा दौरे पर गए थे मुख्यमंत्री

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समीक्षा दौरे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, पहले दिन से काला चश्मा पहन समीक्षा दौरे पर गए मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने चश्मे के आधार पर समीक्षा बताई। अधिकारियों ने कहा कि, सब ठीक है।

अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी जिस अस्पताल के निरीक्षण पर गए वो पहले दिन तो चलते हुए मिले, लेकिन उनके जाने के बाद उन्हीं अस्पतालों में ताले लटके मिले। मुख्यमंत्री जी काले चश्मे के आधार पर प्रदेश की जनता से कहते नहीं थक रहे हैं कि सब कुछ ठीक है। ये मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

‘कई मंत्रियों, विधायकों को लील गई ये महामारी’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा कि, इस माहमारी ने कई मंत्रियों व विधायकों को छीन लिया। उनके परिजनों ने भी माहमारी में दम तोड़ दिया। केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक ने इस सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पत्र लिखे, धरने पर बैठने की धमकी दी, बावजूद उसके मुख्यमंत्री कहते रहे कि यूपी में सब ठीक है। मुख्यमंत्री का झूठ सबके सामने है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: चौकी में बेकसूरों को नग्न कर पुलिस से बरसाये डंडे, जबरन जुर्म कबूल करने के लिए किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल

rituraj

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

Kalpana Chauhan

हरदोई में लुटेरों ने एक रात में तीन घरों में की डकैती

Pradeep sharma