Breaking News featured यूपी

2022 में जनता भाजपा सरकार की विदाई यात्रा निकालेगी: अंशु अवस्थी

2022 में जनता भाजपा सरकार की विदाई यात्रा निकालेगी: अंशु अवस्थी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ये जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों को अपमानित करने वाली यात्रा है। ये अपमान यात्रा है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर हो गयी है, ये प्रदेश के लोगों की अपमान यात्रा है और भाजपा यह यात्रा निकालकर अपना सत्ता का घमंड दिखा रही है और प्रदेश के नौजवानों, महिलाओं, और किसानों को चिढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि 2022 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की विदाई यात्रा निकालेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपनी सत्ता यात्रा निकालकर नौजवानों को चिढ़ा रही है, अपमानित कर रही है क्योंकि नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं और नौकरी मांगने पर सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री नौजवानों पर लाठी चलवा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, महिलाओं के साथ अपराध करने वाले बलात्कारी/अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है, यह यात्रा किसानों को अपमानित करने के लिए निकाली गई है क्योंकि किसान पिछले आठ महीने से अपना घर छोड़ दिल्ली की सीमा पर काले कानूनों के खिलाफ आंदोलित हैं और भाजपा यात्रा निकालकर उनकी बेबसी का जश्न मना रही है।

Related posts

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

Saurabh

नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले में लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर

Pradeep sharma

जाने क्यों इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिसकर्मी अपना सिर मुंडवा रहे हैं

Rani Naqvi