Breaking News featured यूपी

महिला अपराध रोकने में नाकाम साबित हुए हैं सीएम योगी: सचिन रावत

महिला अपराध रोकने में नाकाम साबित हुए हैं सीएम योगी: सचिन रावत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सचिन रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मिशन को इवेंट बताया है और कहा है कि प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम तो चलाया जा रहा है लेकिन अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं प्रतिदिन महिला अत्याचार का शिकार हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि प्रतिदिन महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील किया जा रहा है।

सचिन रावत ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने सरंडर कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘ये कौन सा मिशन चलाया जा रहा है, अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसका मतलब है कि योगी आदित्यनाथ महिला अपराध रोक पाने में नाकाम साबित हुए हैं। आप नाकारा मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, हर दिन महिलाओं के साथ में जो घटनाएं घटित हो रहीं हैं, ये प्रमाण है कि भाजपा सरकार महिला अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाई है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री बदलने के लिए तैयार बैठी हैं।

Related posts

पंजाब : 5 घंटे तक चली मुठभेड़, मूसेवाला मर्डर में शामिल 2 शार्प शूटर ढेर , AK-47 से कर रहे थे फायरिंग

Rahul

क्या सचमुच केजरीवाल के इस सच के बाद मिट जाएगा आप का अस्तित्व

Rani Naqvi

जांलधर में बना जंग-ए-आजादी स्मारक, सीएम ने किया उद्घाटन

Vijay Shrer