Breaking News featured यूपी

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

लखनऊ: कांग्रेस द्वारा 2022 की चुनावी तैयारियों के क्रम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने जूम मीटिंग द्वारा वर्चुअल शामिल होकर प्रशिक्षण में आये जिला बदायूं के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और उनसे संवाद किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि जब मैं प्रभारी बनी तो लोगों ने कहा कि संगठन मजबूत नहीं है इसीलिए नतीजे नहीं आ रहे, इसीलिए मेरे प्रभारी बनने के बाद पहली बार 25-30 साल बाद हर जिले-हर गांव में कांग्रेस का संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य था कि सबसे पहले एक दूसरे से मिले और काम की सेवा की भावना बने।

कांग्रेस की विचारधारा से रूबरू कराना है मकसद

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का दूसरा मकसद हमारी विचारधारा के लेकर आप विधिवत जानें क्योंकि इस पर स्पष्टता होनी चाहिए, विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा, पार्टी का स्टैंड आपको पता चले जिससे आप हर मुद्दे पर आप स्पष्ट हों कि क्या कहना है। प्रशिक्षण का तीसरा उद्देश्य था कि चुनाव से पहले प्रशिक्षत कार्यकर्ताओं की सेना तैयार हो, आप सब गांव-गांव गए कांग्रेस का संदेश पहुंचाया, अब आपको बार-बार जनता के बीच जाते रहना है।

तो इसलिए जरूरी है ट्रेनिंग

इस ट्रेनिग के बाद आप हर गांव कांग्रेस अभियान में शामिल होंगे यह सबसे महत्वपूर्ण अभियान है जिससे गांव-गांव अध्यक्ष बनने हैं, इसीलिए आप की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है, प्रियंका गांधी ने कहा कि आप बहुत निष्ठावान लोग जो पार्टी से नही गए जो 20 – 30 सालों से पार्टी का झंडा उठा रहे उन्हें उनका सम्मान-स्थान मिलना चाहिए, आप सब जो वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो नौजवान हैं वह वरिष्ठ का सम्मान दें उनको साथ लेकर चले।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि गांव में हमारा कार्यकर्ता मजबूत नहीं है और गांव में जाकर लोगों की आवाज नहीं उठातो हमारा संगठन मजबूत नहीं है। हम इस प्रशिक्षण के माध्यम से 2 लाख कार्यकर्ताओं की सेना बनायेगें, आप प्रशिक्षण को ध्यान से सुनिए अपनी बात कहिये इस प्रशिक्षण शिविर को आप अच्छे ढंग से करिये जिससे अच्छा नतीजा आ सके।

 

Related posts

भाजपा करेगी सपा के कारनामों का पर्दाफाशः बाजपेयी

piyush shukla

भारत, दक्षिण अफ्रीका में आईसीटी, पर्यटन समझौतों पर हस्ताक्षर

bharatkhabar

दिल्ली द्वारका मोड़ पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार

Rani Naqvi