featured यूपी

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन, अजय लल्लू ने कही बड़ी बात

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन, अजय लल्लू ने कही बड़ी बात

लखनऊ: राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मौर्या, प्रदेश महासचिव मनोज चौहान, उमेश मिश्र व गोरखपुर हिन्दू युवा वाहिनी के कृष्ण कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं गोरखपुर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ब्लाक उपाध्यक्ष गौतम कुमार कनौजिया, वाराणासी के हरहुआ ब्लाक से बीडीसी राजन राजभर व हरहुआ ब्लाक के पूर्व बीडीसी संजय राजभर ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के मूल्यों और आदर्शो से प्रेरित होकर पार्टी को नयी ऊर्जा के साथ मजबूत करने का कार्य करेगें।

 

Related posts

Prayagraj Gangrape: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता ने दिया वारदात को अंजाम

Aditya Gupta

एमडीए सचिव का किया घेराव :मेरठ

Arun Prakash

रामपुर सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, अब पुलिस ने किया ये काम

Shailendra Singh