December 12, 2023 12:26 am
Breaking News featured यूपी

लखनऊ: अजय लल्लू बोले- जनता दर्द से कराह रही, योगी आदित्यनाथ प्रचार-प्रसार में मस्त

लखनऊ: अजय लल्लू बोले- जनता दर्द से कराह रही, योगी प्रचार-प्रसार में मस्त

लखनऊ: राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो। हनीफ बबलू और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीलम खुशबु ने कांग्रेस का दामन थामा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने इन दोनों की ज्वाइनिंग कराई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नए सदस्यों पर भरोसा जताते हुए कहा कि इन दोनों के जुड़ने से पार्टी एवं संगठन को मजबूती मिलेगी और दोनों ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी की रीति और नीति से प्रेरित होकर कई लोग जुड़ रहे हैं। सभी का स्वागत है और इस जुड़ाव से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही जनता के बीच बेहतर ढंग से हमारी नीतियां पहुंचेगीं।

नाकारा और निक्कमी सरकार चला रहे योगी आदित्यनाथ: अजय लल्लू  

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे की मौजूदा योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज रोज़गार के लिए युवा प्रदर्शन कर रहा है। उनकी पीड़ा मुख्यमंत्री को दिखाई नहीं दे रही है। सरकार केवल प्रचार प्रसार में व्यस्त है और उसे प्रदेश की जनता का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। अजय लल्लू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक निकम्मी और नाकारा सरकार चला रहे हैं। आने वाले चुनावों में जनता इनके गुरुर को तोड़ेगी और प्रदेश से इनको उखाड़ फेंकेगी।

‘इस सरकार में कुछ भी संभव है’

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के ट्विटर बंद करने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में दमन की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी बेरोज़गारी, महंगाई, महिला सुरक्षा आदि जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते थे, इससे सरकार की नाकामी दिखती थी, जब नेताओं, पत्रकारों के अकाउंट बंद हो सकते हैं और जनता के भी बंद किये जा सकते हैं। ये सरकार अपने खिलाफ कुछ सुनना नहीं चाहती और अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कुछ भी कर सकती है।

Related posts

राहुल गांधी पर किसान यात्रा के दौरान आतंकी हमले का खतरा

bharatkhabar

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका इमाम बुखारी का पुतला

Pradeep sharma

राज्यसभा में कांग्रेस ने ईडी की रेड पर सरकार को लिया आड़े हाथों

piyush shukla