featured यूपी

यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप का ऐलान, 9000 से अधिक दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा फायदा

यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप का ऐलान, 9000 से अधिक दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा फायदा

प्रयागराज: यूपी सरकार प्रदेश में शिक्षा और शांति व्यवस्था दोनों को बराबर प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा से जुड़े कई बड़े कदम सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप का भी ऐलान किया गया। इस स्कॉलरशिप का फायदा 9108 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा।

स्कॉलरशिप के लिए 182 लाख रुपए अनुमानित

दिव्यांग छात्राओं को शिक्षित करने में सरकार आर्थिक मदद की योजना बना रही है। इसी के तहत यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप प्रोग्राम सामने आया है। जिसमें दिव्यांग छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रोग्राम के लिए कुल 182 लाख रुपए प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेरक मिशन से बदलेगी प्राइमरी स्कूलों की दशा, होंगे ये बड़े बदलाव

प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की दिव्यांग छात्राएं शामिल

इस योजना का लाभ प्राइमरी और जूनियर स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा। 9108 छात्राओं को यह योजना लाभान्वित करेगी। सभी लाभार्थियों को ₹200 प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह रकम 10 महीने तक दी जाएगी। इस तरह सभी दिव्यांग छात्राओं को साल में कुल 2000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।

40 फ़ीसदी तक दिव्यांग छात्राएं कर सकेंगी आवेदन

छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित नियम का पालन करना होगा। ऐसी छात्राएं जिनमें दिव्यांगता 40% तक है, वही इसका लाभ उठा पाएंगी। इसके निर्धारण के लिए मेडिकल बोर्ड या किसी भी सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।

girl child यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप का ऐलान, 9000 से अधिक दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा फायदा

यह छात्रवृत्ति कक्षा 1 से लेकर 8 तक की दिव्यांग छात्राओं को अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने की प्रेरणा में मददगार साबित होगी। प्रदेश सरकार दिव्यांग छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है।

समर्थ एप पर भरना होगा विवरण

यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए समर्थ एप काफी मददगार साबित होगा। इस पर सभी अभ्यर्थियों की जानकारी भरनी होगी, इसके बाद आवेदन किया जाएगा।

सभी पात्र छात्राओं की सूची प्रधानाध्यापक के माध्यम से बोर्ड को दी जाएगी। फिर इसका जिला स्तर पर आकलन किया जाएगा। एक जिला स्तरीय कमेटी भी बनाई जा रही है। जिसका अध्यक्ष मजिस्ट्रेट को बनाया जाएगा।

साथ ही 22 फरवरी से पहले इस सूची का अनुमोदन किया जाना आवश्यक है। इसके बाद सूची को समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय भी भेजना होगा।

Related posts

कोरोना वायरस का कहर, देश में कुल संख्या 1,251, अब तक 32 लोगों ने गवाई जान, जाने कितने हुए ठीक

Rani Naqvi

भारतीय क्रिकेचर विरेंद्र सहवाग के घर आफत बनकर टूटी टिड्डी..

Mamta Gautam

घूमने वालों के लिए आज से खुल रहे सभी पर्यटक स्थल

Aditya Mishra