लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरीष्ठ बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन पर यूपी भाजपा उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एमएलसी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज अपने गांव में ग्राम जनों के साथ परम आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
आज अपने गाँव में ग्राम जनों के साथ परम आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। #RIPKalyanSinghJi pic.twitter.com/ysc8keh0ri
— A K Sharma (@aksharmaBharat) August 22, 2021
इससे पहले शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार जनों को दुःख सहन करने की शक्ति।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार जनों को दुःख सहन करने की शक्ति।#RIPKalyanSingh
— A K Sharma (@aksharmaBharat) August 21, 2021
कल होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। कल्याण सिंह काफी दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह के मृत्यु पर यूपी के सीएम योगी ने कहा उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को किया जाएगा। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नरौना ले जाया गया। सोमवार को गंगा के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।