Breaking News यूपी

प्रियंका गांधी की कप्तानी में यूपी का रण जीतने की तैयारी, सलमान खुर्शीद ने बताया प्लान

प्रियंका गांधी की कप्तानी में यूपी का रण जीतने की तैयारी, सलमान खुर्शीद ने बताया प्लान

लखनऊ: भाजपा और समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस पार्टी भी चुनावी तैयारियों में लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इस बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी का चुनावी मैदान जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उतरेगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ही कमान संभालेंगी।

गठबंधन का नहीं होगा इंतजार

2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी के लड़के सामने आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान मारने की कोशिश में थे। पर बाजी पलट गई और बीजेपी को सत्ता मिल गई। मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी तरफ मुड़ गया।

अब 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव हैं, समाजवादी पार्टी ने पहले ही किसी भी बड़े दल से गठबंधन न करने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी भी कुछ यही संकेत दे रही है, सलमान खुर्शीद के अनुसार पार्टी गठबंधन का इंतजार नहीं करेगी और अपने कार्यकर्ताओं की मदद से चुनावी मैदान में उतरेगी।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री

भाजपा संगठन की तरफ से लखनऊ में लगातार मंथन जारी है, आने वाले चुनाव की तैयारी हो रही है। समाजवादी पार्टी ने भी समीक्षा बैठक की और अखिलेश यादव जल्द सभी जिलों में पार्टी का समर्थन जुटाने के लिए निकलेंगे। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी माहौल बनना शुरू हो गया है। इसी का संकेत सलमान खुर्शीद ने दिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी के लिए यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली है, उनके पास लोकसभा में सिर्फ एक सांसद है। इसके अलावा विधानसभा में भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं है, आने वाले चुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई दिखाई दे रही है।

Related posts

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी

bharatkhabar

UP Election 2nd Phase Voting: यूपी की 55 सीटों पर 61.06 फीसदी मतदान

Neetu Rajbhar

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री का आक्रमक बयान, बोले- ब्रिटेन में मौजूद आईएस के सभी समर्थकों को मार गिराना चाहिए

Breaking News