यूपी

यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

poll यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी के छठे चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया शामिल हैं। 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

up election 1 यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

UPDATES

3.00 बजे तक 48.73% मतदान

गोरखपुर: 47.36%

देवरिया: 46.90%

महाराजगंज: 52.80%

कुशीनगर: 50.43%

बलिया: 46.71%

आजमगढ़: 49.00%

मऊ: 49.75%

दोपहर 1.00 बजे तक  37.85% मतदान

गोरखपुर: 37.16%

देवरिया: 36.24%

महाराजगंज: 40.00%

कुशीनगर: 39.50%

बलिया: 35.86%

आजमगढ़: 37.80%

मऊ: 40.25%

सुबह 11.00 बजे तक 25.14% मतदान

गोरखपुर: 22.00%

देवरिया: 23%

महाराजगंज: 23.00%

कुशीनगर: 30.15%

बलिया: 27.00 %

आजमगढ़: 20.87%

मऊ: 30.00 %

11.20 कुशीनगर: पूर्व केन्द्रिय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने पडरौना के कन्नौजिया वार्ड के 255 बूथ पर डाला वोट। प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

poll 1 यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

10:50 मऊ-दो दर्जन फर्जी मतदाताओं को सिटी मजिस्ट्रेट,CO ने दारुल उलूम,तालमुद्दीन मदरसे से पकड़ा,सदर का मामला।

09: 45 कुशीनगर के हाटा विधानसभा में बूथ नंबर-156,157 पर ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान हो रहे हैं।

08:45 कुशीनगर: तमकुहीराज विधान सभा के बूथ संख्या 4 की ईवीएम मशीन खराब, बांसगांव जमुआन बूथ पर भी मतदान रुका।

08:30 कुशीनगर: दो और बूथो की ईवीएम मशीन हुई खराब, बूथ संख्या 156 और 157 की ईवीएम में आयी खराबी, ईवीएम इंजीनियर और सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ के लिए रवाना, हाटा विधानसभा के हैं दोनों बूथ।

08:22कुशीनगर: सांसद राजेश पाण्डेय ने किया कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 276 पर किया मतदान।

07:56 सगड़ी विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल सगड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

sagdi यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

07:50 सगड़ी विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र  को दुल्हन की तरह सजाया गया।

07:46 कुशीनगर – खराब ईवीएम मशीनों को बदला गया, दोनों बूथों र मतदान शुरु हुआ, हाटा विधानसभा के 322 और 345 बूथ पर खराब हुई थी मशीन।

07:38 कुशीनगर में सुबह-सुबह भारी संख्या में महिलाएं घरों से निकलकर वोट करने पहुंची।

kushinagar यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

07:30 बीजेपी सांसद और महंत योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट।

yogi adityanath यूपी विस चुनाव का छठा चरणः 3 बजे तक 48.73% मतदान

07:20 आजमगढ़: 10 विधानसभाओं में मतदान शुरू. तीन जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के बाद तत्काल ठीक करने का काम किया गया।

07:18 पीएम मोदी ने ट्विटर पर की वोट अपील

07:21 कुशीनगर: दो बूथों के ईवीएम मशीन में आई खराबी, बूथ संख्या 345 और 322 पर मतदान रुका, ईवीएम मशीन बदलने का काम जारी।

Related posts

फतेहपुर में दिख रहा कोरोना का प्रकोप, यहां जाने में लग रहा डर!

Aditya Mishra

केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मचा हाहाकार

rituraj

वैक्शिनेशन सेंटर पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह,कहा बस्ती में जाकर पंजीकरण करायें कार्यकर्ता

Shailendra Singh