featured यूपी

लखनऊ: 24 अगस्त से यूपी आदर्श व्यापार मंडल करेगा अभियान की शुरुआत, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: 24 अगस्त से यूपी आदर्श व्यापार मंडल करेगा अभियान की शुरुआत, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अपने 17वें  स्थापना दिवस (24 अगस्त) के अवसर पर राजधानी से ‘व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प  अभियान’ का आगाज करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा है कि व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के बाजारों में पैदल मार्च, गोष्ठियों, छोटे-छोटे सम्मेलनों, मशाल जुलूस, वाहन रैली, वेबिनार  के माध्यम से व्यापारियों को जाति, धर्म की सोच से ऊपर उठकर व्यापारी सोच के साथ 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में वोट देने के लिए प्रेरित करेगा।

व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं: संजय गुप्ता

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी देश और प्रदेश की सरकारों को चलाने की सबसे सशक्त आर्थिक धुरी है किंतु इसके बावजूद व्यापारियों से संबंधित नीति एवं नियम बनाते समय उनकी उपेक्षा की जाती है तथा व्यापारियों को जो महत्व मिलना चाहिए वह नहीं मिलता। उन्होंने कहा इसका मुख्य कारण यह है कि व्यापारी भी राजनैतिक दलों की जाति-धर्म में बांटने की सुनियोजित साजिश का शिकार हो जाता है तथा वोट देते समय बनिया, ब्राह्मण, यादव, दलित, मुस्लिम, पंजाबी, सिख के रूप में वोट देता है। उन्होंने कहा व्यापारी वह वर्ग है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल हैं तथा व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं है। संजय गुप्ता ने कहा, यदि व्यापारी वर्ग जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर वोट दे तो किसी भी सरकार की हिम्मत व्यापारियों की अनदेखी करने की नहीं होगी।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का सबसे मजबूत कदम अपने आप को मजबूत वोट बैंक के रूप में स्थापित करना है। इस बार आदर्श व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों को जाति धर्म के खांचे से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में 2022 के चुनाव में वोट देने के लिए जागरूक करेगा और इस अभियान की शुरुआत 24 अगस्त से होगी।

Related posts

यूपी को बाढ़ से बचाने के लिए क्या है सरकार की तैयारी

Aditya Mishra

LIVE: भिलाई ने सिर्फ स्टील नहीं बनाया है, देश बनाया है

Rani Naqvi

गोधरा कांड: हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, ‘कानून व्यवस्था बनाए रखने फेल हुई थी गुजरात सरकार’

Pradeep sharma