यूपी

उप्र में 22 लाख कर्मचारी, शिक्षक आज से हड़ताल पर

up govt उप्र में 22 लाख कर्मचारी, शिक्षक आज से हड़ताल पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 22 लाख कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर हैं। निगम और निकायों में छठा वेतनमान देने और वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी कई मांगों को लेकर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 20 सितंबर से हड़ताल पर रहेंगे।संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी. पी. मिश्र और संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव राहुल भटनागर से वार्ता के बात समझौते की लिखित कॉपी नहीं मिलने के कारण देर रात हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया।

up-govt

मिश्र के मुताबिक, लिखित कॉपी मिलने के बाद इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। मोर्चा की ओर से हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हड़ताल की वजह से नगर निगम, जवाहर भवन, इंदिरा भवन, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन समेत सभी आवश्यक विभाग में काम पूरी तरह से ठप हो रहेगा।

संयोजक सतीश पाण्डेय ने बताया कि 18 मण्डलों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन, शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसके अलावा कई और संगठन भी हड़ताल में शामिल हैं।अध्यक्ष वी.पी मिश्र, संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बैठक कर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।

Related posts

ई-कॉमर्स की मदद से ओडीओपी को बेहतर करेंगे: सिद्धार्थनाथ सिंह

sushil kumar

मुख्तार अंसारी पर एक और FIR, 25 लाख के फर्जीवाड़े का है मामला

Aditya Mishra

क्या है वो चौरी-चौरा कांड, जिसके उपलक्ष्य में योगी सरकार मना रही जश्न,जल्दी से जानें…

sushil kumar