featured Breaking News देश

मान के खिलाफ अभूतपूर्व दुर्भावनापूर्ण अभियान : आप

bhagwant maan मान के खिलाफ अभूतपूर्व दुर्भावनापूर्ण अभियान : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आप सांसद भगवंत मान के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान शुरू कर दिया है। आप के नेता आशीष खेतान ने कहा, “विशेष रूप से भाजपा के सांसद सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद मान को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमारे सांसद के खिलाफ अभूतपूर्व दुर्भावनापूर्ण अभियान है।”

bhagwant maan

खेतान ने कहा, “मान ने कोई गंभीर अपराध नहीं किया है जिसके लिए संसदीय समिति जांच में इतना समय ले रही है। उन्होंने अपने किए के लिए संसद से उसी दिन माफी मांग ली थी। मामला वहीं खत्म हो जाना चाहिए था।” लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को मान के विवादित वीडियो की जांच के लिए गठित नौ सदस्यीय समिति को इसकी जांच के लिए दो हफ्ते का समय और बढ़ा दिया। मान पर आरोप लगा है कि इस वीडियो से कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

खेतान ने कहा कि भाजपा मान की आवाज दबाना चाहती है क्योंकि उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। आप नेता ने कहा, “यह शर्मनाक है कि संसद में दलित उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। सारा ध्यान भटककर हमारे सांसद पर है।”

21 जुलाई को मान ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें संसद में दाखिल होने से लेकर उसके अंदर की कार्रवाई को दिखाया गया था। इसके बाद आरोप लगा कि इससे कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

 

Related posts

सीएम रावत से हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने भेंट की

Rani Naqvi

पीएम मोदी ने किया मन की बात के जरिए लोगों को 52वाीं बार संबोधित, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

अमेरिका के दावे को भारत ने नकारा, सेना बोली पाक ने दो पायलट का दावा किया, अभिनन्दन भारत में हैं दूसरा कहां?

bharatkhabar