Breaking News featured यूपी

उन्नाव: जंगल में बंधीं मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत

उन्नाव: जंगल में बंधीं मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत

उन्नाव: असोहा थाना क्षेत्र से बड़ी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जंगल में 3 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में बंधीं पाई गईं। जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल थी।

हत्या की आशंका

दो लड़कियों की मौत होने से इलाके में काफी डर फैल गया है। जैसे लोगों को इसके बारे में पता चला तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर मामले का जायजा लिया।

तीन लड़कियों को जंगल में बांधा गया था, जिनमें से 2 की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के सामने कई सवाल

इस घटना के बाद पुलिस भी शक के दायरे में आ गई है। कानून व्यवस्था और प्रशासन पर लगातार सवाल उठा रहा विपक्ष फिर सरकार को घेरने की योजना बनाएगा। वहीं घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसने लड़कियों को इस तरह जंगल में बांधा और मौत का कारण क्या है?

पशुओं का चारा लेने गई थी लड़कियां

दलित समाज की बताई जा रही, ये लड़कियां पशुओं का चारा लेने गई थी।  जंगल में इस तरह लड़कियों को बांधना और दो की मौत होना काफी चौंकाने वाला है। इसलिए पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच जल्द से जल्द करने की बात कही।

Related posts

मिल गया कोरोना का रामवाण इलाज, चमगादड़ से ही निकलेगा कोरोना का इलाज?

Mamta Gautam

चीन की इस कम्पनी ने अपने कर्मचारियों में ही बांट दिये टीके

Trinath Mishra

अब विकास कार्य के दौरान नहीं काटे जाएंगे पेड़, जानिए क्या है नया आदेश

Aditya Mishra