Breaking News featured यूपी

उन्नाव: सुरक्षा व्यवस्था के बीच लड़की का हुआ अंतिम संस्कार, भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा

उन्नाव: जंगल में बंधीं मिली तीन लड़कियां, 2 की मौत

उन्नाव: उन्नाव की दिल दहलाने वाली घटना के बाद अब एक तरफ जांच पड़ताल जारी है। वहीं पहली लड़की का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखे गए।

दूसरी लड़की के भाई का हो रहा था इंतजार

उन्नाव मामले में दो दलित लड़कियों की मौत हुई थी। संदिग्ध अवस्था में उनकी लाश जंगल में बंधी हुई पाई गई। दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार हो गया, वहीं तीसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं दूसरी के अंतिम संस्कार में अभी कुछ वक्त बाकी था क्योंकि परिजन लड़की के भाई का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह सूरत में रहता है।

छावनी में तब्दील हुआ गांव

इस घटना के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग अधिकारी और प्रशासन के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस घटना के बाद राजनीति भी जमकर हो रही है।

विपक्ष सरकार को इसका जिम्मेदार बता रही है। उन्नाव की यह घटना पूरे देश को प्रभावित कर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस दोनों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।

WhatsApp Image 2021 02 19 at 11.21.20 AM उन्नाव: सुरक्षा व्यवस्था के बीच लड़की का हुआ अंतिम संस्कार, भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा

जहर का शिकार हुई लड़कियां

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चौकाने वाले नतीजे सामने आए। डॉक्टरों के अनुसार दोनों लड़कियों की मौत जहर के कारण हुई है। ऐसे में यह सवाल फिर खड़ा हो जाता है कि जंगल में बंधी लड़कियां कैसे जहर के संपर्क में आईं? इस पूरे मामले में कई खुलासे होने अभी बाकी है। इसीलिए पुलिस सभी लोगों से पूछताछ करके मामले की गहन जांच कर रही है।

वहीं तीसरी लड़की की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज सरकारी खर्च पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और इलाज देने की बात कही। इस मामले में अभी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार के लोग सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट भी प्रधानमंत्री का जुमला-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

mahesh yadav

उत्तराखंडः ओमप्रकाश ने ‘अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स’ को अतिक्रमण हटाने में तेजी लाने के निर्देश दिये

mahesh yadav

भारतीय वायु सेना का सुखोई विमान नासिक के समीप हुआ दुर्घटनाग्रस्त

rituraj