Breaking News featured देश राज्य

Unlock 0.5 में गृहमंत्रालय ने किया रियायतों का ऐलान, मिलेगी यह राहत

Amit Shah
  • भारत खबर || नई दिल्ली

Unlock 0.5 को संज्ञान में रखकर  दिन बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता को विशेष रुप से राहत देने का ऐलान किया। गृह मंत्रालय का यह मानना है कि अब भारत अपनी प्राचीन परंपरा के अनुसार आगामी त्योहारी सीजन में प्रवेश करने वाला है। जिसके बारे में सोच समझकर नये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय का कहना है कि जारी किए गए दिशा निर्देश 15 अक्टूबर 2020 से देश में लागू किए जाएंगे।

गौरतलब है कि विश्व भर में फैल रही कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के चलते संपूर्ण भारत देश में lockdown लगाया गया था। जिसमें संक्रमण से बचने के  लिये तमाम प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।  इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। काफ भारी संख्या में मरीजों का उपचार भी किया जा चुका है। शोध संस्थानों द्वारा इस बीमारी  से निजात पाने के लिए  वैक्सीन की खोज का कार्य जारी है। अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से संक्रमण के मामले का जायजा लेते हुए इस विशेष राहत का ऐलान किया है।

Amit Shah
Amit Shah

बताते चलें कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए Unlock 0.5  के दिशा निर्देशों में इस बार जनता को बेहद राहत दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर 2020 से देश में विशेष सावधानी बरतने के साथ-साथ नियमों का पालन करते हुए मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को सुचारू रूप से खोलने की आज्ञा दे दी गई है।

गृह मंत्रालय का मानना है कि त्योहारी सीजन में जनता को राहत मिलनी चाहिए। जिससे वह आने वाले त्योहारों का अच्छे तौर-तरीकों से स्वागत कर सकें। Unlock 0.5  के दिशा निर्देश जारी करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा कुछ नियम भी जारी किए गए हैं। जिनका पालन करना बेहतर  अनिवार्य है।

Related posts

गर्मी ने देशभर को किया ‘गरम’, मौसम विभाग की इस चेतावनी से लोगों में राहत की संभावना

bharatkhabar

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : बिहार पुलिस

Breaking News

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में BJP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया ने बोला हमला

Rahul