दुनिया

उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र की ओर से नए प्रतिबंध, जाने किन चीजों पर लगी रोक

usa and north korea flag उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र की ओर से नए प्रतिबंध, जाने किन चीजों पर लगी रोक

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों पर रूस और चीन ने भी अपनी सहमति जताई है। चीन पर लगे नए प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में सभी सदस्यों ने 15-0 सो वोट दिए और उत्तर कोरिया पर लगने वाले प्रतिबंधों को सही ठहराया। कोरिया के प्रतिबंद में कोयला, लीड और सीफूड पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर रोक को भी मजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कोरिया को इतनी मौहलत दी गई है कि वो तय समयसीमा तक ही कच्चे तेल का आयात कर सकता है।

usa and north korea flag उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र की ओर से नए प्रतिबंध, जाने किन चीजों पर लगी रोक
united nations north korea

बता दें कि साल 2006 से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के खिलाफ नौ प्रस्तावों को एकमत से मंजूरी दे चुकी है। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका पर हमले की धमकियां दे रहा है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था। साथ ही कुछ दिन पहले ही जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी। यह मिसाइल 2700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उत्तरी प्रशांत महासागर में जाकर गिरी। हाइड्रोजन टेस्ट के बाद अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर सख्त प्रतिबन्ध लगाने की बात की थी. तेल पर प्रतिबन्ध के अलावा अमेरिका ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की संपत्ति की जब्त करने की मांग थी।

Related posts

सोमालिया के होटल पर आतंकवादी हमला, 11 की मौत

bharatkhabar

अमेरिकी कंपनी ने दुनिया का सबसे ताकतवर 23 मंजिला रॉकेट लॉन्च किया

Rani Naqvi

पाकिस्तान को मजा चखाने के लिए भारत-अमेरिका मिलकर चीन को घेरेंगे

Breaking News