Breaking News यूपी

यूपी में बड़ी किसान पंचायत की तैयारी में संयुक्त किसान मोर्चा, लखनऊ में हुआ ऐलान

यूपी में बड़ी किसान पंचायत की तैयारी में संयुक्त किसान मोर्चा, लखनऊ में हुआ ऐलान

लखनऊ: किसान आंदोलन एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है। इसी के चलते लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अपनी बात रखते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में एक बड़ी किसान पंचायत का आयोजन होगा। यह मुजफ्फरनगर जिले में होगी, सोमवार को लखनऊ प्रेस क्लब में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें यह ऐलान किया गया।

मिशन यूपी की तैयारी में संयुक्त किसान मोर्चा

अलग-अलग राजनीतिक पार्टी ने जहां उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा भी मिशन यूपी को लक्ष्य बनाकर आगे की रणनीति तैयार कर रहा है। इसी विषय पर राकेश टिकैत के साथ योगेंद्र यादव भी मीडिया के सामने आए और अपनी तैयारियों को सबसे साझा किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन धीरे-धीरे और तेज करने की तैयारी हो रही है। दिल्ली बॉर्डर से लखनऊ की तरफ रुख करने के पीछे प्रदेश की राजधानी एक बड़ा कारण है।

Bharatkhabar 26 july 9 यूपी में बड़ी किसान पंचायत की तैयारी में संयुक्त किसान मोर्चा, लखनऊ में हुआ ऐलान

किसानों की मांग और सरकार के बीच अभी भी तालमेल नहीं बैठ रहा है। जहां एक तरफ किसान लगातार तीनों कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जानी चाहिए, लेकिन इस विषय पर सरकार से बात नहीं बन पा रही है। इसी विषय पर लगातार दिल्ली के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा पिछले 8 महीने से आंदोलनरत है, अब आगे इस आंदोलन को मिशन के रूप में संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होगी रैली

संयुक्त किसान मोर्चा मुजफ्फरनगर जिले में एक महारैली आयोजित करने की बात कह रहा है। इस आयोजन के बाद सभी मंडलों में किसान महापंचायत होगी, जिसके माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों से अनाज खरीदने की बात महज राजनीतिक जुमला है।

सरकारी आंकड़े कुछ और कहते हैं। प्रेस वार्ता में यह भी सामने रखा गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मैदान में उतरने की कोई तैयारी नहीं है। सिर्फ किसानों को एकजुट करके आंदोलन को और मजबूत करना है। इस दौरान योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जल्द ही उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी अपने आंदोलन को शुरू करेगा। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में किसान आंदोलन यहां अलग रंग में दिखाई दे सकता है।

Related posts

भारत की आजादी में मेरठ का रहा है खास महत्व

Breaking News

श्रीलंका ने वेस्टंडीज को वर्ल्ड कप मैच में दी शिकस्त, देखें किसने किने रन बनाए

bharatkhabar

UP News: 26 जुलाई से आयुष्मान भारत के तहत शुरु होगा विशेष अभियान

Aditya Mishra