चंडीगढ़। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने शनिवार को चंडीगढ़ विश्राम गृह में पंजाब एवं हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित दोनों प्रदेशों के आलाधिकारी और चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि बैठक में उन्होंने आवास एवं शहरी मामलों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र की ओर से चलाई जा रही योजनाएं समय पर पूरी हों और योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचे।