यूपी

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने साधा सपा और बसपा पर निशाना

Sanjeev Balyan केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने साधा सपा और बसपा पर निशाना

संभल। एक तरफ विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर नोटबंदी के लिए हमलावर है, वही भाजपा भी जगह-जगह विपक्ष की नीतियों को लेकर उस पर हमला कर रही है। संभल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सूबे की समाजवादी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि सूबे की समाजवादी सरकार पूरी तरह से दलाली पर उतर आई है।

sanjeev-balyan

उन्होने अखिलेश सरकार पर निशाना उन्होने कहा कि सपा सरकार किसानों के पैसों पर अब दलाली करने उतर आई है। प्रदेश में किसानों की हालात बदतर है। कहीं भी कोई सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। आप हरियाणा और मध्यप्रदेश में जा कर देखिए किसान अपनी फसल का सीधा-सीधा मूल्य पा रहे हैं। वही यूपी में किसान अपने अजान की ब्रिक्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

इस सरकार ने किसानों का पैसा डकारने वाली चीनी मिलों का 2000 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। लेकिन गन्ना किसान के बकाये अभी तक नही दिलवाये हैं। सूबे में अगर हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले यहां के किसानों का 14 दिनों के अंदर सारा बकाया दिया जायेगा। हम लगातार किसानों के उन्तन कृषि और विकास पर जोर दे रहे हैं। केन्द्र सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं।

सूबे में माया और अखिलेश की सरकार में केवल किसानों का दोहन हुआ है। इस दोनों दलों की सरकारें केवल खनन और शराब माफियाओं की सुनती और करती हैं। इन दोनों दलों से अब सूबे की जनता का मन भर गया है। इसीलिए वह भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में खुलकर आ रही है। प्रदेश की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है।

Related posts

सीएम योगी ने दिया इस्तीफा, अब तय करेंगे आगे की रणनीति

piyush shukla

सपा का झंडा लगाओ, सरकार बनाओ अभियान जारी

Aditya Mishra

यूपी के बिजनौर के अनुज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध में बाधा बनने के चलते की थी हत्या

Rani Naqvi