featured देश यूपी

नेपाल से सटे जिलों की भूमि का अधिग्रहण करेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय, जाने क्या है मामला

नेपाल से सटे जिलों की भूमि का अधिग्रहण करेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय, जाने क्या है मामला

लखनऊ: गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देश पर अब यूपी और नेपाल की सीमा पर जंगलों में नो मेन्स लैंड सड़क बनाई जाएगी। सीमा से सटे जंगलों की सभी चौकियों को एक साथ जोड़ते हुए समानांतर सड़क बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आम लोगों को जंगल से दूर रखा जाएगा। 10 मीटर ऊंचे फ्लाई ओवर का निर्माण कराके जगंल के पास के गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राष्ट्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल से सटी सीमा पर एसएसबी की सीमा चौकियों को एक साथ जोड़ा जाएगा और नो मेंस् लैंड सड़का का निर्माण करवाया जाएगा। इस अभियान के दौरान यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच जिलों से नेपाल की सीमा 551 KM है।

डीएफओ की जानकारी के अनुसार कतर्नियाघाट प्रभात के वन क्षेत्र के कुल 45 हेक्टेयर-बलरामपुर सोहेलवा की 138 हेक्टेयर और जंगलों की काफी जमीन इस निर्माण के लिए ली जाएगी। जहां सड़क का निर्माण किया जाएगा उसमें कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के साथ नेपाल के रायल बर्दिया नेशल पार्क को जोड़ने वाला खाता कॉरीडोर भी शामिल है।

Related posts

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट जारी, 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज बने टॉपर

Shubham Gupta

Uttarakhand News: हल्द्वानी जेल में पाए गए 44 कैदी एचआईवी संक्रमित, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Rahul

मिशन शक्ति के तहत आज सीएम करेंगे महिलाओं से संवाद, जानिए पूरा कार्यक्रम

Aditya Mishra