मथुराः धार्मिक नगरी मथुर के वृंदावन थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानवता और सामाजिक रिश्तों की सभी मर्यादाओं को पार करते हुए अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुराचार किया है। आरोप है कि सगे मौसा ने मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार किया है। वारादत के बाद से आरोपी मौसा फरार है।
दरअसल, रविवार देर शाम वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसका मौसा फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि जब किशोरी ने पूरी बात बताई तो पूरा परिवार सकते में आ गया। किशोरी की नानी ने मौसा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बचपन में ही मां के गुजर जाने के बाद से किशोरी अपनी नानी के यहां ही रहती थी। उसकी परवरिश नाना-नानी करते हैं।
पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में नानी ने बताया कि बीते 17 जुलाई कीशाम महोली रोड निवाली उसका दामाद घर आया। अगली सुबह करीब 6 बजे किशोरी कमरे में झाड़ू लगा रही थी, तभी आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले को 376 व ¾ के तहत दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला संयुक्त अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। किशोरी के कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।