featured उत्तराखंड

12 जिलों को 462 करोड़ 62 लाख की धनराशि स्वीकृत, सीएम ने दिए आदेश..

tirath meeting 3 12 जिलों को 462 करोड़ 62 लाख की धनराशि स्वीकृत, सीएम ने दिए आदेश..

कोरोना से ठीक होने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत दोगुनी तेजी से कार्य में जुट गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 जिलों को 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है।

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के अंतर्गत 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को निवर्तन पर रखा गया है। इसमें सामान्य के तहत 361 करोड़ 41 लाख रूपए, SCP के तहत 86 करोड़ 32 लाख रूपए, और टीएसपी के तहत 14 करोड़ 89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

देहरादून के लिए 49.73 करोड़ स्वीकृत

देहरादून जिले के लिए 49 करोड़ 73 लाख, टिहरी के लिए 47 करोड़ 61 लाख, पौड़ी 60 करोड़, चमोली 37 करोड़ 14 लाख, उत्तरकाशी 38 करोड़, नैनीताल जिले के लिए 35 करोड़ 11 लाख, ऊधमसिंह नगर 37 करोड़ 10 लाख, पिथौरागढ़ 35 करोड़ 90 लाख, बागेश्वर 29 करोड़ 82 लाख, चम्पावत 29 करोड़ 18 लाख, 28 लाख, रूद्रप्रयाग 29 करोड़ 08 लाख और हरिद्वार के लिए 33 करोड़ 67 लाख रूपए की धनराशि जिला योजना में स्वीकृत की गई है।

Related posts

पीएम मोदी ने मुबंई हमले में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि, वन नेशन-वन इलेक्शन की बात कही

Trinath Mishra

पीएम मोदी का बयान कहा, उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना पूरी तरह से गलत

Ankit Tripathi

रथ यात्रा पर रोक के बाद अमित शाह ने लगाए ममता सरकार पर आरोप

mahesh yadav