उत्तराखंड

कांग्रेस और भाजपा आरक्षण खत्म करने की रच रही साजिश : मायावती

maywai कांग्रेस और भाजपा आरक्षण खत्म करने की रच रही साजिश : मायावती

उधमसिंह नगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड की ओर कूच कर चुकी बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को उधम सिंह नगर में सभा को संबोधित किया। जिले के सितारगंज में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

maywai कांग्रेस और भाजपा आरक्षण खत्म करने की रच रही साजिश : मायावती

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन सोच समझकर किया गया है। उत्तराखंड में दलितों का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में हर बार सरकार गलत हाथों में रही।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है, इस दौरान हमने अपनी पार्टी की विचारधारा पर चलकर काम किया है। हमने सभी मामलों में प्राथमिकता कमजोर, उपेक्षित, अनुसूचित, जाति, जनजाति, सिख, ईसाई को दी है। जिसकी उपेक्षा हमेशा की गई। उन्होंने कहा कि यहां धन्ना सेठों की मदद से विरोधी पार्टियां सत्ता में आती रही हैं। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र की नीतियों से मध्यवर्ग परेशान है। देश में सिर्फ पूंजीवादियों का विकास हुआ है। उन्होंने जनता से चुनाव में बसपा को साथ देने की अपील की।

रैली में उन्होंने अपने शासनकाल में अच्छाइयों को भी गिनाया। कहा, अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने गरीब लोगों के लिए पक्के मकान बनवाए। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया। मायावती ने कहा अगर बसपा सत्ता में आई तो सर्वसमाज की समस्याओं का हल होगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी नीतियां रखने और पिछड़ी जातियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

Related posts

मुख्य सचिव ने इन्वेस्टर समिट में हुए MoU के फॉलोअप की समीक्षा बैठक की

mahesh yadav

पंतनगर विश्वविद्यालय ने नेपाल के प्रधानमंत्री को प्रदान की मानद उपाधि

Rani Naqvi

सीएम रावत ने एनबीसीसी लिमिटेड व एमडीडीए को उक्त प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

Rani Naqvi