featured भारत खबर विशेष

मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने के लिए यूएई ने लॉन्च किया पहला सेटेलाइट..

mangal 1 मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने के लिए यूएई ने लॉन्च किया पहला सेटेलाइट..

मंगह ग्रह पर पहली बार अरब देशों ने परचम लहराते हुए अपना पहला सेटेलाइट आज सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। सऊदी अरब अमीरात का मंगल के लिए पहला अंतरिक्ष मिशन आज जापान से लॉन्च हुआ। यूएई का यह मिशन मंगल ग्रह पर गया है। शरूआत में लॉन्चिंग को लेकर कुछ परेशानियां हुई उसके बाद आसानी से लॉन्च हो गया है। भारतीय समयानुसार यह मिशन सुबह 3:28 बजे तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। संयुक्‍त राष्‍ट्र अमीरात पहला अरब मुल्‍क होगा। जिसने मंगल ग्रह पर अपनी दस्‍तक दी है।

mangal मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने के लिए यूएई ने लॉन्च किया पहला सेटेलाइट..
इस यान में कोई इनसान नहीं गया है। इसकी लाइव फीड भी दिखाई गई। इस यान पर अरबी में ‘अल-अमल’ लिखा हुआ था। इस यान ने दक्षिण जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से उड़ान भरी है।अमीरात का प्रोजेक्ट मंगल पर जाने वाले तीन प्रोजेक्ट में से एक है। इसमें चीन के ताइनवेन-1 और अमेरिका के मार्स 2020 भी शामिल हैं। ये उस मौके का फायदा उठा रहे हैं जब धरती और मंगल के बीच की दूरी सबसे कम होती है। होप के मंगल की कक्षा में फरवरी 2021 में पहुंचने की उम्मीद है।

इस मार्स मिशन का उद्देश्य इस मंगल ग्रह के पर्यावरण और मौसम के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा लक्ष्य भी माना जा रहा है और वह है अगले 100 साल में मंगल पर इनसानी बस्ती बनाने का। यूएई इसलिए इस दिशा में काम कर रहा है।
यूएी की इस सफलता पर संयुक्त राष्ट्र के अंतरिक्ष मामलों के कार्यालय की निदेशक सिमोनिटा डी पिप्पो ने कहा कि यूएई हमेशा भविष्य के लिए तत्पर है, यह हमारा अद्भुत साथी है।

https://www.bharatkhabar.com/covaxins-human-trial-in-delhi-aiims/

वियना से स्काइप पर दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, मैं होप प्रोब को लेकर उत्साहित हूं।
अरब देशों के लिए ये एक बड़ी उपलब्धी माना जा रहा है।आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस मिशन में ज्यादा यूएई की महिलाएं शामिल हैं।

Related posts

Delhi Corona News: दिल्ली में मिले 344 नए कोरोना केस, 4 लोगों की हुई मौत

Rahul

ओसामा बिन लादेन की मां आलिया घानेम ने बताया बेटे के आतंकी बनने का सच..

mahesh yadav

सीएम योगी से मिले महंत नरेंद्र गिरि, मतांतरण और कांवड़ यात्रा पर हुई चर्चा

Aditya Mishra