featured भारत खबर विशेष

मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने की ये मुस्लिम देश कर रहा तैयारी?

mangal 1 1 मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने की ये मुस्लिम देश कर रहा तैयारी?

मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।लेकिन अभी तक किसी को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। नासा भी मंगल ग्रह पर जीवन तलाश रहा है। हालाकि अभी तक मंगल ग्रह पर पानी के अवशेष मिले हैं। जिनकी जांच चल रही है। अब इन्हीं सभी रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए यूएई मंगल ग्रह पर अपना सेटेलाइट भेजने जा रहा है। 22 जुलाई दुनिया का पहला अरब देश यूएई इस कारनामें को करने जा रहा है। यूएई अपना पहला सेटे लाइट मंगल ग्रह पर भेजकर यहां के वातावरण और जलवायु का पता लगाएगा।

mangal मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने की ये मुस्लिम देश कर रहा तैयारी?
जापान के तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से यूएई के होप प्रोब का प्रक्षेपण अनिश्चित मौसम के कारण दो बार प्रभावित हुआ है। इससे पहले 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे 17 जुलाई के लिए टाल दिया गया और अब एक नई तारीख दी गई है। यूएई अगर यह लॉन्च सफलतापूर्व कर लेता है तो दूसरे ग्रह पर मिशन भेजने वाला पहला अरब देश होगा।

यह संयुक्त अरब अमीरात के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का अगला चरण होगा। मिशन का उद्देश्य है मंगल ग्रह के वातावरण के मौसम के रहस्यों को सुलझाना। यूएई के नौ सैटेलाइट पहले से अंतरिक्ष में हैं और उसकी योजना है कि आने वाले वर्षों में आठ और सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे जाएं। लगभग एक बड़ी गाड़ी के आकार के जैसे 1,350 किलोग्राम के इस प्रोब का प्रक्षेपण जापान के तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से इस पर काम किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीद की जी रही है कि, शायद मंगल ग्रह के रहस्य सुलझ सकें। यूएई इस सफलता पर बेहद खुश है।

https://www.bharatkhabar.com/these-big-celebrities-including-barack-obama-have-a-keen-eye-on-hackers/

आपको बता दें, मंगल ग्रह पर बस्ता बसाने के बाते अकसर होती रहती है। लेकिन जलवायु और वातावरण का सही पता न होने के कारण यहां पर जीवन की तलाश करना मुश्किल हो रहा है। अगर मंगल ग्रह पर जीवन मिल जाता है तो काफी हद तक उम्मीद की जा सकती है कि, यहां पर इंसानी बस्ती बस सके।

Related posts

क्या शिवसेना के लिए कांग्रेस बनेगी किंगमेकर?

shipra saxena

मिशन 2022: यूपी में ब्राह्मण राजनीति, अब अखिलेश यादव ने की अहम बैठक

Shailendra Singh

धनतेरस का त्यौहार आज, भगवान धन्वंतरी की पूजा से सुख-समृद्धि का होगा वास, जानें इस दिन का महत्व और पूजन विधि

Neetu Rajbhar