featured Breaking News देश

मंदसौर: रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सरेआम पिटाई, गौमांस तस्करी का शक

Mandsaur मंदसौर: रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सरेआम पिटाई, गौमांस तस्करी का शक

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर गोमांस की तस्‍करी के संदेह में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक हिन्दूवादी संगठन पर मारपीट का आरोप लगा है। इन महिलाओं की पिटाई के समय कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाए जावरा से एक झोले में 30 किलो मांस लेकर डेमो ट्रेन से दोपहर में मंदसौर स्टेशन पर उतरी थीं।

Mandsaur

संगठन ने उन पर गाय के मांस की तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन पड़ताल के बाद गाय नहीं उनके पास से मिला मांस भैंसे का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

चश्मदीद द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों का एक समूह महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा है और नारे लगा रहा था। यह सब तब तक घटित होता रहा जब तक पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर नहीं आ गई।

Related posts

उत्तराखंडःसीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की अल्मोड़ा में ‘कोसी नदी’ पुनर्जीवन अभियान की शुरूआत

mahesh yadav

गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का बड़ा फैसला   

Shailendra Singh

जांच के लिए नहीं पहुंचा विकास बराला, पुलिस तलाश में जुटी

Pradeep sharma