featured दुनिया

मलेशिया में दो महिलाओं को समलैंगिक संबंध बनाने पर मारे गए 6-6 कोड़े

मलेशिया में दो महिलाओं को समलैंगिक संबंध बनाने पर मारे गए 6-6 कोड़े

नई दिल्ली: मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में दो महिलाओं को दी गई सज़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मामला ये है कि दो महिलाओं को समलैंगिक संबंध बनाने पर मलेशिया की अदालत ने उन्हें कोड़े मारने की सजा सुनाई थी। उसी सज़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

 

लेस्बियन संबंधों के लिए दो महिलाओं को मारे गए 6 6 कोड़े मलेशिया में दो महिलाओं को समलैंगिक संबंध बनाने पर मारे गए 6-6 कोड़े

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा,यात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी,13 की मौत
उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इंडियन पोस्ट पेमेंटस बैंक की देहरादून शाखा का किया उद्घाटन

 

बता दें यह मामला मलेशिया के उत्तरी राज्य के तेरेंगगनु का है जिसे देश के कट्टर इलाकों में शामिल माना जाता है। सोमवार को तेरेंगगनु शरिया हाईकोर्ट ने इसे इस्लामिक कानून का उल्लंघन मानते हुए आरोपी महिलाओं को 6-6 कोड़े मारने और 3300 रिंगिट (56,000 रुपया) का जुर्माना भरने की सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को कोर्टरुम में ही कोड़े मारे गए। कोर्ट में महिलाओं को 100 लोगों की मौजूदगी में सजा दी गई। बताया जा रहा है मलेशिया में इस तरह का यह पहला मामला है।

 

इस्लामिक कानून को लागू करने वाले अधिकारियों ने अप्रैल 2018 में तेरेंगगु इलाके में दोनों महिलाओं को कार में कथित आपत्तिजनक स्थिति में पाया था। मलेशिया के शरिया कानून के मुताबिक समलैंगिक संबंध बनाना बड़ा गुनाह माना जाता है। इस कानून के तहत उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। सजा पाने वाली दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश: 22 और 32 साल है।

 

ये भी पढें:

11वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
उत्तराखंडःसीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

By: Ritu Raj

Related posts

मोदी पर बरसे शरद पवार ,सोनिया गांधी और राहुल को सराहा

mahesh yadav

देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6767 नए केस सामने आए, कुल संख्या 1,31,868 हुई

Rani Naqvi

इलाहबाद HC ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर लगाई रोक

Rani Naqvi