दुनिया

अमेरिका में रहने वाले दो भारतीय डॉक्टरों को प्रवासी भारतीय सम्मान

nri अमेरिका में रहने वाले दो भारतीय डॉक्टरों को प्रवासी भारतीय सम्मान

वाशिंगटन। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ के लिए अमेरिका में रह रहे दो भारतीयों को चुना गया है। इस सम्मान के लिए डॉक्टर भरत बरई और संपत शिवांगी को चुना गया है, बताया जा रहा है इस दोनों डॉक्टरों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा बेंगलुरु में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आखिरी दिन सम्मानित किया जाएगा।
nri अमेरिका में रहने वाले दो भारतीय डॉक्टरों को प्रवासी भारतीय सम्मान

दुनियाभर से भारतीय मूल के लोग इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। अपने चयन पर खुशी जताते हुए शिवांगी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वहीं, डॉक्टर बरई ने इसका श्रेय न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और शिकागो के सैकड़ों वालंटियर को दिया, इनकी मदद के बिना मुझे यह मुकाम नहीं मिल सकता था। मैं उन सभी लोगों की तरफ से यह पुरस्कार स्वीकार करता हूं।

गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2003 से इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। अब तक विदेशों में बसे 28 भारतवंशियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। शिकागो में रहने वाले डॉक्टर भरत बरई ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related posts

चीन के शेयर मिले-जुले रुख के साथ खुले

bharatkhabar

ईरान से तनातनी के बीच इजरायल को मिला नया युद्धपोत, जानें क्या हैं इसमें खासियत

Trinath Mishra

प्यार पर पाक की ‘नापाक’ नजर

shipra saxena