Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

जैश की बड़ी साजिश हुई नाकाम, विस्फोटक और दस्तावेज के साथ दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

66ccc816 ff27 419e 85eb f632c56406f7 जैश की बड़ी साजिश हुई नाकाम, विस्फोटक और दस्तावेज के साथ दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश में आए दिन आतंकियों के घुसने के खबरे मिलती रहती हैं। उनका उद्देश्य भारत में तवाही मचाना है और कुछ नहीं। पिछले कुछ दिनों पहले भी चीन के जासूस पकड़े जाने की खबर सामने आई थीं। वहीं आज फिर देश की राजधानी दिल्ली से दो युवकों के पकड़े जाने की खबर आ रही है। दोनों युवको को पुलिस की स्पेशल सेल ने सरायकाले खां के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए- मोहम्मद के दोनों आतंकियो को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दोनों आतंकियो के पास से पुलिस ने दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी।

पुलिस के अनुसार दोनों आतंकी गए थे देवबंद-

बता दें कि  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकियो को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दोनों आतंकी में से एक जम्मू कश्मीर के बारामुला और एक कुपवाड़ा के रहने वाला है। दोनों के पास से विस्फोटक और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों आतंकी दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर हमले की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर कई वीवीआईपी भी थे। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी। एक वाट्सऐप ग्रुप का भी पता चला है जिसमें एक पाकिस्तानी जुड़ा हुआ है जो इन्हें तमाम तरह के इंस्ट्रक्शंस दे रहा था। ग्रुप में कई आतंकियों के वीडियो भी मिले हैं। इस ग्रुप में जितने भी नंबर मिले हैं पुलिस उनकी गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों देवबंद भी गए थे और सहारनपुर में भी रुके थे। स्पेशल सेल ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि देवबंद से इनका क्या कनेक्शन है। इनके पास से मोबाइल भी बरामद किा गया है।

दोनों सोशल मीडिया के जरिए आतंकी गुट में हुए थे शामिल-

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इन दोनों के बारे में इनपुट मिला था। दोनों आतंकी 20 से 22 साल के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कहा जा रहा  है कि ये दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए आतंकी गुट में शामिल हुए थे। ये दोनों पाकिस्तान जाने की फिराक में थे कई बार सीमा पार करने की नाकाम कोशिश भी कर चुके थे। सीमा पर भारतीय सेना के जवानों की कड़ी चौकसी के चलते ये कामयाब नहीं हो पाए। अधिकारियों ने बताया कि 22 वर्षीय अब्दुल लतीफ मीर बारामूला जिले के डोरू गांव का निवासी है। जबकि 20 वर्षीय मोहम्मद अशरफ खटाना कुपवाड़ा जिले के हाट मुल्ला गांव का रहनेवाला है। इन दोनों को सोमवार रात में गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले दो संदिग्ध आतंकवादियों को करीब सवा 10 बजे पकड़ा गया।

Related posts

12.5 किलो सोना पहनकर कांवड़ यात्रा पर गोल्डन बाबा

bharatkhabar

एक शख्स नेताजी की सरलता का फायदा उठा रहा है: रामगोपाल

bharatkhabar

बीजेपी के अत्याचार का जनता 2022 में करेगी हिसाब- समाजवादी पार्टी

Aditya Mishra