शुक्रवार को शिमला के ठियोग में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक इमारत गिरने के दो लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि अभी भी कई सारे लोग इमारत के मलबे में दबे हुए हैं। परिवहन विभाग की इमारत के नीचे से अभी तक 6 लोगों को बचाया जा चुका है। दरअसल मौसम खराब होने के कारण कई लोगों ने इमारत में शरण ली हुई थी। लेकिन इमारत काफी जर्जर हालत में थी। देखते ही देखते अचानक से ही इमारत गिर गई।
जानकारी है कि अभी तक 20 लोगों की इमारत के मलबे में दबे होने की खबर है। लेकिन जिन 6 घायलों को इमारत के मलबे में से निकाला गया है उनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां के ठियोग अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त मौके पर काफी अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंच गई। वही राज्य के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस घटना पर दुख जताया है। जानकारी है कि यह परिवहन विभाग की काफी पुरानी इमारत थी। जोकि काफी जर्जर हालत में थी। इस हादसे में एक मृतक की पहचान की जा चुकी है। परिवहन मंत्री ने कहा है कि वह घायलों से अस्पताल में मिलने के लिए जा रहे हैं।