featured उत्तराखंड

देहरादून में दो और नए केस आए सामने, अब तक कोरोना संक्रमित 42 मरीज 

Bharat Khabar | देहरादून कोरोना | Special News in Hindi | Breaking & Latest News in Uttrakhand | Today Headlines in Uttrakhand

देहरादून। शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट में एक महिला और एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महिला जमाती की पत्‍नी है, उसका पति निजामुददीन स्थित मकरज में हुए जलसे से लौटा था। वह पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। महिला हरिद्वार के मानक माजरा गांव की रहने वाली है। इस गांव को तीन दिन पहले कंपलीट लॉकडाउन कर दिया था। यहां के 38 लोग एक निजी अस्‍पताल में आइसोलेट हैं। शनिवार को दूसरा संक्रमित मरीज पेशे से मजदूर है और मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है। वह यहां अपने साथियों संग क्‍वारंटाइन है। 15 अप्रैल को उसी तबीयत खराब हुई थी। 16 घंटे के अंतराल में उत्‍तराखंड में पांच कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।  प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 42 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें नौ स्वस्थ्य हो चुके हैं।

वहीं, बीते रोज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आये हैं। इनमें सैन्य अस्पताल की महिला चिकित्सक, एक जमाती और नौ महीने का एक बच्चा शामिल हैं। डाक्टर और बच्चा देहरादून जिले से हैं, जबकि जमाती उत्‍तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 40 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें नौ स्वस्थ्य हो चुके हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में 202 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें 199 मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव और तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शामिल सैन्य अस्पताल की महिला चिकित्सक इसी महीने 10 अप्रैल को लखनऊ से लौटी थीं। वह मार्च में लखनऊ में आयोजित एक प्रशिक्षण में भाग लेने गई थीं। इस प्रशिक्षण में लगभग 40 डाक्टरों ने भाग लिया था। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: वह वहां किसी संक्रमित के संपर्क में आई हों। संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए लखनऊ में सेना के अफसरों से संपर्क साधा गया है। जिला प्रशासन की टीम शनिवार को डाक्टर की आवासीय कालोनी जाकर हालात का जायजा लेगी।

चिंताजनक पहलू यह कि आज मिले पॉजिटिव मरीजों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। कोरोना के कारण पाबंद की गई भगत सिंह कॉलोनी निवासी इस बच्चे का पिता पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। वहीं, गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक और उत्‍तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह 20 मार्च को जमात में शामिल होने नैनीताल आया था और 24 मार्च से यहां मस्जिद में क्वारंटाइन था। प्रदेशभर से आज 227 नए सैंपल भेजे गए।

Related posts

खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी

Pradeep sharma

2 साल की बेटी को छोड़कर दीक्षा धारण करेंगे ये करोड़पति पति-पत्नी

Rani Naqvi

सुशासन के प्रतीक रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का निधन

Shailendra Singh