पाकिस्तान पूरी दुनिया में अपनी नापाक हरकतों की वजह जाना जाता है। आतंकी घटनाओं के चलते कई बार पाकिस्तान ब्लैक लिस्ट होते-होते बचा।
आये दिन पड़ोसी मुल्क से ऐसी खबरें आती हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
ऐसी ही एक और अजीब खबर नापाक पाक से आ रही है। जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।
पाकिस्तान में दो बहनों को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वो किसी से बात कर रहीं थीं।
आपको बता दें,पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में दो लड़कियों की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वे एक पुरुष से बातचीत करती थीं।
कुछ हफ्ते पहले दोनों लड़कियों का एक पुरुष से बातचीत करने का वीडियो सामने आया था । जिसमें उनके भाईयों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 16 और 18 साल की दो लड़कियों को उनके चचेरे भाइयों ने मार डाला। और वो भी इसलिए क्योंकि वो लड़कों से बात कर रहीं थीं।
पाकिस्तान के आदिवासी इलाकों में महिलाओं का पुरुषों के साथ मिलना-जुलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। और ये दोनों लड़कियां इन्हीं लड़कों से बात कर रहीं थी। जिसका वीडियों वायरल हो गया।
वायरल वीडियों में साफ दिख रहा है कि, एक व्यक्ति तीन लड़कियों से बात कर रहा है। और देखते-ही देखते दो लड़कियों की हत्या कर दी जाती है।
जबकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार तीसरी लड़की जीवित है लेकिन उसकी जान को खतरा हो सकता है।
https://www.bharatkhabar.com/know-about-scientists-monitor-another-asteroid/
और इस दर्दनाक घटना को किसी और ने नहीं बल्कि लड़कियों के दो सगे चचेरे भाइयों ने अंजाम दिया है। और बाद में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
इस दर्दनाक घटना को 14 मई को अंजाम दिया गया है। खबर के फैलते ही पूरी इलाके में सनसनी फैल गई।