featured देश

जीबी रोड से आजाद हुई लड़की, प्रेमी से जल्द करेगी शादी

Yogi 15 जीबी रोड से आजाद हुई लड़की, प्रेमी से जल्द करेगी शादी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने जीबी रोड के 68 नंबर कोठे से एक नेपाली युवती को दिल्ली पुलिस की सहायता से छुड़ाया है। वो लड़की वहां बहुत दिनों से फसी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह लड़की एक लड़के से प्यार करती है जो पास में ही सदर बाजार इलाके में रहता है और पिछले दो साल से लड़की के संपर्क में था और दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया।

Yogi 15 जीबी रोड से आजाद हुई लड़की, प्रेमी से जल्द करेगी शादी

इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। लड़का दो साल से ग्राहक बनकर कोठे पर लड़की से मिलता था, लेकिन शादी करने से पहले लड़का चाहता था कि लड़की कोठे से निकल जाए और लड़की भी जीबी रोड से निकल कर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी।

लड़का शक्ति वाहिनी एनजीओ के साथ दिल्ली महिला आयोग पंहुचा और इसके बाद ही महिला आयोग की टीम, शक्तिवाहिनी के सदस्य और पुलिस ने कोठे नंबर 68 पर रेड की और इस लड़की को छुड़वाया। बाद में लड़की ने आयेाग के पदाधिकारियों को बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह भारत काम की तलाश में आई थी फिर वो जीबी रोड पर आ गई। इस लड़की की उम्र 27 साल है।

लड़की ने बताया कि वह लड़के के परिवार से भी उसकी बात होती है, उन्हें भी दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है।

लड़की ने कहा कि अब जल्द वह उस लड़के से शादी करके अपना घर बसाएगी।
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने कहा कि जीबी रोड पर वेश्यावृत्ति माफिया काम कर रहा है जो लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाके उन्हें जीबी रोड जैसे नर्क में धकेल देते हैं। उन्होंने कहा कि जीबी रोड बन्द होना चाहिए।

Related posts

नैनी सेंट्रल जेल में बंद महिला-पुरुष मिलाकर 123 कैदी हुए कोरोना संक्रमित

Aditya Mishra

Exit Poll पर बोले शिवराज सिंह चौहान, मुझसे बड़ा कौन है सर्वेयर

Ankit Tripathi

Meerut: मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम ने दबोचा फर्जी पेंशन कागजात बनाने वाला गिरोह

Aman Sharma