कपूरथला। पंजाब के कपूरथला के मॉडर्न जेल में दो दिन बाद फिर से दो गुटों के बीच गैंगवार हो हुई। गुरूवार को हुई गैंगवार कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। आशंका जताई जा रही है कि अभी घायलों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार जेल में दो गुट आपस में लड़ पड़े और करीब एक घंटे तक दोनों गुटों के बीच लोहे की रॉडों से वॉर हुआ। जिसके कारण दो लोग जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को जेल के अंदर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। बता दें कि महज दो दिन पहले भी जेल में दो गुटों के बीच लड़ाई हुई थी।