देश featured

राजधानी में दोस्त के सामने दो नाबालिक लडकियों के साथ गैंगरेप

Rape राजधानी में दोस्त के सामने दो नाबालिक लडकियों के साथ गैंगरेप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहने वाली दो लड़कियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है, मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनो लड़कियों का मेडिकल करवाया, बताया जा रहा है दोनो की उम्र 17 और 18 वर्ष की है। बताया जा रहा है घटना को 5 लोगों ने अंजाम दिया, जिसमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों के उम्र का पता लगाने केलिए पुलिस दस्तावेजो की जांच कर रही है।Rape
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पीड़ित लड़कियां परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती हैं। बुधवार देर शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए कहीं गई थीं। रात के समय वह अपने दोस्तों के साथ मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली मैदान में बैठकर बातचीत कर रही थीं। सुनसान जगह होने के कारण वहां पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। कुछ देर बाद वहां पांच युवक आ धमके। दोनों लड़कियों को देखकर उन्होंने उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों लड़कियों से आरोपियों ने गैंगरेप किया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दोनों लड़की और उनके दोस्तों को मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित लड़कियां अपने दोस्तों के साथ थाने पहुंच गईं और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने देर रात दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया। मेडिकल में लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि होने के बाद गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को आरोपियों के हुलिया आदि के अलावा उनसे संबंधित अन्य जानकारी भी दी।
पीड़ित लड़कियों के बयान को पुलिस ने दर्ज कर लिया है, आरोपियों ने कड़ी पूछताछ के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम देने की बात कबूल लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपियों ने एक लड़की को अपने पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की और उनके बंधक बना लिया।
आरोपी लड़कियों व उनके पुरुष मित्रों को बंधक बनाने बाद मेट्रो स्टेशन के पास सुनसान जगह पर ले गए, जहां इन्होंने 17 और 18 साल की इन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया।

Related posts

जी इंटरटेनमेंट के स्पोर्ट्स चैनल को खरीदेगा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क

bharatkhabar

पर्रिकर की तबीयत फिर हुई नासाज, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

Vijay Shrer

खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेज बहादुर बर्खास्त

shipra saxena